
बलौदा बाजार के सरपंच ने किया खेल: 50 रुपए का झाड़ू 670 रुपए में खरीदा, जानिए किस तरह किया पानी टंकी और पाइप खरीदी में गड़बड़ी
प्रशासनिक रिपोर्टर|बलौदा बाजार
जिन ग्राम पंचायतों से ग्रामीण विकास और पारदर्शिता की उम्मीदें की जाती हैं, वहीं भ्रष्टाचार और धांधली का गढ़ बनती जा रही हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत सुढेला का है, जहां सरपंच और सचिव पर भारी गड़बड़ी और फर्जी बिलिंग के आरोप लगे हैं। झाड़ू से लेकर पानी की टंकी तक की खरीदी में बाजार भाव से कई गुना अधिक कीमत दर्ज की गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है और अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

बलौदा बाजार जिला में अजब-गजब कारनामों और भ्रष्टाचार की कहानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ माह पहले ही आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 32 हजार रुपए में एक साधारण जग खरीदी का मामला सामने आया था, और अब ग्राम पंचायत सुढेला में एक नया घोटाला उजागर हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच पुष्पेश साहू और सचिव ने पंचायत निधि का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिलों के जरिए हजारों रुपए का घपला किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के नाम पर खुलेआम धांधली की गई। 1000 लीटर की पानी टंकी, जो बाजार में 6 से 8 हजार रुपए में मिलती है, उसे रिकॉर्ड में 25 हजार रुपए में खरीदा गया। इसी तरह CPVC पाइप, जिसकी कीमत सामान्यतः 200 से 250 रुपए होती है, उसे 650 रुपए प्रति नग दिखाया गया।

सफाई सामग्री की खरीदी में भी बड़ा खेल सामने आया है। 50 से 70 रुपए की खरहरा झाड़ू का दाम रिकॉर्ड में 670 रुपए प्रति नग दर्शाया गया। वहीं प्लास्टिक फूल झाड़ू 300 रुपए, खैराटा छीर वाला 350 रुपए और जाला झाड़ू लीग बॉडी वाला 720.50 रुपए में खरीदे जाने का बिल पेश किया गया, जबकि इनकी वास्तविक कीमत 50 से 200 रुपए से ज्यादा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 बलौदा बाजार पुलिस की बर्बरता: धन उगाही के समय रकम नहीं देने पर पुलिसकर्मियों ने बरपाया कहर – Un Fear News
ग्रामीणों ने बताया कि कई सामानों की खरीदी प्रेमचंद साहू रवान और श्रीजी जनरल स्टोर से दिखाकर बिल लगाए गए, लेकिन इन बिलों पर कोई जीएसटी नंबर ही दर्ज नहीं है। जबकि कुछ बिल परमेश्वर ट्रेडर्स के नाम से हैं, जिन पर जीएसटी नंबर मौजूद है। इससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरी हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने न तो किसानों की सिंचाई की समस्या पर ध्यान दिया और न ही आवारा मवेशियों से निपटने की कोई योजना बनाई। खेत सूख रहे हैं और किसान परेशान हैं, लेकिन सरपंच और सचिव केवल फर्जी बिल बनाकर पंचायत निधि का दुरुपयोग करने में जुटे रहे। इतना ही गांव में जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही है और निकासी के लिए सरपंच और सचिव के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉 मची दहशत: जांच के बीच यहां के रेंजर का जहरीला बयान – बंदूक होती तो मार देता गोली – Un Fear News
इस मामले में ग्रामीणों ने सभी गड़बड़ियों की सूची और प्रमाण कलेक्टर को सौंप दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जनपद पंचायत बलौदा बाजार के सीईओ फकीर चरण पटेल ने बताया कि जांच चल रही है रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर इस तरह का भ्रष्टाचार जनता के भरोसे को तोड़ता रहा है और सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है या यह प्रकरण भी पुराने मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।
Author: Deependra Shukla
मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]










